जूस थेरेपी द्वारा शरीर में होने वाले लाभ और हानि । Advantages and disadvantages of body through juice therapy.

Image
Juice Therapy रस चिकित्सा जूस थेरेपी द्वारा शरीर में होने वाले लाभ और हानि । Advantages and disadvantages of body through juice therapy. जूस थेरेपी,  Juice therapy शरीर   के शुद्धिकरण, रोग मुक्ति और शक्ति स्फूर्ति व रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी के लिए जूस थेरेपी,  Juice therapy   बेजोड़ है। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में यह प्राकृतिक उपचार अपनाने से कायाकल्प हो जाता है। दोस्तो आइये जाने कुछ चुनिंदा फल-सब्जियों द्वारा जूस थेरेपी, Juice therapy  के वारे में और उनसे क्या-क्या लाभ और हानि हो सकती है कैसे इसका सेवन करें : फल-सब्जियों के रस (Juice) या रसाहार द्वारा चिकित्सा प्रायः सभी रोगों में उपयोगी हो सकती है। लेकिन इसका प्रयोग किस रूप में किसको करना चाहिए, इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य जुड़े होते हैं। रसों का प्रयोग कब करें और कब नहीं करना चाहिए यह भी जानना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि विभिन्न रसों के गुण धर्म जानना।        रस या Juice का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायी है यह तो सभी जानते हैं, लेकिन साथ ही यह भी जान...

बालों से संबंधित समस्याओं के लिए उपयोगी घरेलू प्रयोग। Useful home use for hair related problems.

बालों की समस्त समस्याओं का घरेलू उपचार।

hair related problems

दोस्तो आज के समय में लगभग हर स्त्री, पुरुष बालों की किसी न किसी समस्या से परेशान है। किसी के बाल दोमुहे हैं, किसी के बाल झड़ रहे हैं, तो कोई व्यक्ति सिर में रूसी (डैंड्रफ) से परेशान है।

आज हम इन सभी समस्याओं का समाधान लेकर एक बार फिर से हाजिर हैं, तो आइये जानते हैं बालों से संबंधित सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए कुछ प्रमुख कारगर घरेलू प्रयोग इस प्रकार हैं-
प्रयोग विधि:
  1. यदि बाल दोमुहे हो गये हों और इनकी वृद्धि बाधित हो रही हो, तो बालों की जड़ों में आंवले का चूर्ण और नीबू का रस मिलाकर लगाने से बाल जल्दी बढ़ते हैं।
  2. आंवले के चूर्ण को रात में लोहे की कड़ाही में पानी में भिगोकर रख दें। सुबह में इस पानी में नीबू निचोड़कर बालों में लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें, फिर मसाज करते हुए सादे पानी से बाल धोएं। नियमित रूप से यह प्रयोग अपनाने से 1 माह में काले, लंबे, घने और मुलायम हो जाते हैं।
  3. 100 मि ली नारियल के तेल में 3 ग्राम कपूर पीसकर मिलाएं और इस तेल को किसी शीशी में भरकर रख लें। प्रतिदिन रात में इस तेल से सिर की मालिश करने से रूसी (डैंड्रफ) की समस्या से मुक्ति मिल जाती है।
  4. नारियल के तेल में 1 चम्मच नीबू का रस मिलाकर इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं तथा मसाज करें, फिर आधा घंटे के बाद सिर को धो लें। इस सरल प्रयोग से रूसी की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।
  5. आंवले का कपड़छन चूर्ण नारियल या चमेली के तेल में मिलाकर सिर पर लगाने के बाद अच्छी तरह से मसाज करने से गंजापन की शिकायत दूर होती है।
  6. हरे धनिए को पीसकर रस निकालकर नियमित रूप से बालों में लगाने और सिर की मालिश करने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है।
  7. आंवले के चूर्ण को पानी में घोलकर नीबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर प्रतिदिन बालों में लगाने से बाल प्राकृतिक रूप से काले हो जाते हैं।
  8. आंवलों को नीम व मेंहदी की पत्तियों के साथ दूध में पीसकर रात में सोने से पहले बालों पर लेप करें और सुबह जागने के बाद बालों को धो लें। इस प्रयोग को करने से बाल काले, घने और मुलायम बने रहते हैं।
  9. आंवला, काली मिट्टी, लौह चूर्ण, हरड़ और बहेड़ा एकत्र पीसकर कपड़छन चूर्ण तैयार कर लें, फिर इस चूर्ण गन्ने के रस में 1 माह तक भिगोकर रखें। फिर नियमित रूप से यह लेप लगाने से कुछ दिनों में ही बाल प्राकृतिक रूप से काले हो जाते हैं।
  10. एलोवेरा बालों को आवश्यक पोषण देकर बालों का टूटना-झड़ना कम करता है, साथ ही डैंड्रफ से भी बचाव करता है। इसके प्रयोग से गंजापन की समस्या भी उत्पन्न नहीं होती है। अतः यह लाभ पाने के लिए ऐलोवेरा जैल को अपने बालों पर अच्छी तरह से लगा लें, फिर 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें।

सही तरीके से करें बालों का रख-रखाव:

बालों को आकर्षक बनाने के लिए अपने बालों के टाइप के अनुसार आप सही चीजों बाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। जिस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, उसमें प्रयुक्त पदार्थों के बारे में अवश्य ही जान लेना चाहिए। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपके बालों के लिए यह प्रोडक्ट कितना बेहतर है। इसके साथ ही बालों की क्वालिटी सुधारने और इन पर होने वाले डैमेज को कम करने के लिए हेल्दी डाइट व लाइफ स्टाइल को फाॅलो करना भी जरूरी है।
फिलहाल बाजार में ऐसे तमाम प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो नेचुरल इंग्रेडिएंट्स वाले हैं और इनके असरदार होने पर किसी को शक भी नहीं है। ऐसे प्रोडक्ट लेते समय आपको जिन चीजों को ध्यान में रखना चाहिए वे इस प्रकार हैं-
  • चना, बीन स्प्राउट, मेथी व तिल, जो नेचुरल प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स हैं।
  • आंवला व काली हरड़ नेचुरल हेयर टाॅनिक हैं।
  • यष्टिमधु हेयर ग्रोथ में मदद करती है।
  • पलाश बालों को मजबूत करता है।
  • खरबूजा व एलोवेरा बालों व स्काल्प को माॅइश्चर देते हैं।
  • सनफ्लाॅवर, लोटस व येरो बालों व स्काल्प के लिए अच्छे कंडीशनर्स हैं।
  • टी ट्री ऑयल नेचुरल एंटी-डैंड्रफ एजेंट हैं।
  • ग्रेप सीड एंटी- डैंड्रफ व एंटी-माइक्रोबियल है।
  • अनंतमूल बालों व स्काल्प को माॅइश्चर व नरिशमेंट देता है।
  • भृंगराज बालों को अच्छा टैक्सचर देता है।
Hair Loss का क्या है कारगर इलाज? तथा बाल घने, काले, व लंबे करने का घरेलू उपचार......
सिर में रूसी (डेंड्रफ) का उपचार......


धन्यवाद!

Comments

Popular posts from this blog

बवासीर का उपचार

पुरुष गुप्त रोग (Venereal disease), शीघ्र पतन (Premature ejaculation), बलवर्धक (Amplifier), मर्दाना ताकत (Manly power), ताकत की खीर (Takat ki kheer), अधिक देर तक रुकने की विधि

बेस्ट फूड हैं ड्राई फ्रूट्स । मुनक्का, अंजीर, खजूर, अखरोट, बादाम

मर्दाना शक्ति बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय। Mardana shakti badhane ke liye gharelu upaye।

कायाकल्प करने वाले चुनिंदा आयुर्वेदिक टाॅनिक (Selective Ayurvedic Tonic to Rejuvenate)