जूस थेरेपी द्वारा शरीर में होने वाले लाभ और हानि । Advantages and disadvantages of body through juice therapy.

Image
Juice Therapy रस चिकित्सा जूस थेरेपी द्वारा शरीर में होने वाले लाभ और हानि । Advantages and disadvantages of body through juice therapy. जूस थेरेपी,  Juice therapy शरीर   के शुद्धिकरण, रोग मुक्ति और शक्ति स्फूर्ति व रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी के लिए जूस थेरेपी,  Juice therapy   बेजोड़ है। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में यह प्राकृतिक उपचार अपनाने से कायाकल्प हो जाता है। दोस्तो आइये जाने कुछ चुनिंदा फल-सब्जियों द्वारा जूस थेरेपी, Juice therapy  के वारे में और उनसे क्या-क्या लाभ और हानि हो सकती है कैसे इसका सेवन करें : फल-सब्जियों के रस (Juice) या रसाहार द्वारा चिकित्सा प्रायः सभी रोगों में उपयोगी हो सकती है। लेकिन इसका प्रयोग किस रूप में किसको करना चाहिए, इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य जुड़े होते हैं। रसों का प्रयोग कब करें और कब नहीं करना चाहिए यह भी जानना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि विभिन्न रसों के गुण धर्म जानना।        रस या Juice का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायी है यह तो सभी जानते हैं, लेकिन साथ ही यह भी जान...

मुंह की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। Cleanliness of the mouth is very important ।

मसूड़ों व दांतों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है, मुंह की साफ-सफाई :-

Cleanliness of the mouth

सुडौल व चुस्त-दुरुस्त शरीर ही अच्छी सेहत का मतलब नहीं होता, बल्कि इसमें शामिल शरीर के सभी अंगों की सेहत होती है। इसी लिए हमें सेहतमंद बने रहना है तो शरीर के सभी अंगों की साफ-सफाई पर ध्यान देना होगा। इस कड़ी में मुंह की साफ-सफाई का सबसे पहले नंबर आता है।


अपने दांतों व मुंह की साफ-सफाई को लेकर जो लोग लापरवाही बरतते हैं, उन लोगों के मुंह से बदबू आने की समस्या, दांत पीले व दाग-धब्बे होने की समस्या, कैविटी, मसूड़ों से मवाद व खून आने की समस्या, दांतों में दर्द व दांतों में कीड़ा लगना आदि कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।और इन सबके अलावा मुंह की साफ-सफाई में लापरवाही बरतने की वजह से उत्पन्न होने वाली समस्याएं जैसे हार्ट डिजीज सहित कई और गंभीर किस्म की बीमारियों का भी खतरा बढ़ सकता है। अतः मुंह व दांतों की साफ-सफाई बहुत ही जरूरी है।

मुंह की साफ-सफाई से संबंधित निम्नलिखित सुझावों पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

Cleanliness of the mouth

  • रोजाना रात को सोने से पहले तथा सुबह को ब्रश जरूर करना चाहिए।
  • ब्रश और टूथपेस्ट हमेशा अच्छी क्वालिटी का ही प्रयोग में लाया जाना चाहिए। ब्रश के ब्रिसल्स ज्यादा कड़े नहीं होने चाहिए। ब्रिसल्स कड़े होने पर दांतों और मसूड़ों को बहुत नुकसान पहुंचता है।
  • मसूड़ों को मजबूत करने के लिए रोजाना उंगलियों से धीरे-धीरे मालिश करना चाहिए।
  • कुछ भी खाने या पीने के बाद कुल्ला जरूर करना चाहिए।
  • मीठे पदार्थ ज्यादा नहीं खाने चाहिए। मीठा खाने से दांतों में सड़न जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। तथा मीठा खाने के तुरंत बाद कुल्ला कर लेना चाहिए।
  • सुपारी, जर्दा, तंबाकू, गुटखा आदि का प्रयोग आपके मसूड़ों व दांतों के लिए हानिकारक होता है। अतः इन चीजों से दूर रहना चाहिए।
  • ब्रश मुंह के हर हिस्से में नहीं पहुंच पाता है। इसी वजह से मुंह की अच्छे से सफाई नहीं हो पाती है। ऐसे में दांतों की सफाई और प्लाक व कैविटी को हटाने के लिए फ्लोसिंग का सहारा लिया जा सकता है।
  • हमेशा खीरा, ककड़ी, मूली, गाजर, आंवला, सेब, अंगूर, अमरूद आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।
  • दूध, दही आदि का सेवन भरपूर मात्रा में करें, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतों को स्वस्थ व मजबूत बनाता है। दांतों व मसूड़ों की किसी भी प्रकार की समस्या में अपनी मर्जी से दवाओं का सेवन न करें बल्कि फौरन डेंटिस्ट से संपर्क करें।
मुंह की साफ-सफाई

दांतों का पीलापन दूर करने के घरेलू उपाय:-

  • एक नींबू का रस निकाल लें तथा उसमें बराबर की मात्रा में पानी मिला लें। खाने के बाद इस पानी से कुल्ला करें। यह उपयोग हर रोज करें इससे दांतों का पीलापन दूर होता है, तथा मुंह से बदबू आने की समस्या भी ठीक होती है।
  • नीम को प्राचीन समय से ही दांतों की साफ-सफाई करने के लिए किया जाता रहा है। नीम दांतों को सफेद करने व बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक है। यह प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल एवं एंटी-सेप्टिक है। हर रोज नीम के दातून से दांतों की साफ-सफाई करने से दांतों के रोग नहीं होते हैं और दांतों का पीलापन भी दूर हो जाता है।
  • हमारे दांतों का पीलापन दूर करने की तुलसी में अद्भुत क्षमता पाई जाती है। तथा तुलसी मुंह और दांतों के रोगों से भी बचाव करती है। तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा कर रख लें, तथा इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें, यह प्रयोग करने से दांत चमकने लगते हैं।
  • नमक से दांतों की साफ-सफाई करने का नुस्खा प्राचीन काल से चला आ रहा है। नमक में 2-3 बूंद सरसों का तेल मिलाकर दांतों की साफ-सफाई करने से पीलापन दूर होता है, और दांत चमकने लगते हैं।
  • तुलसी के पत्ते व संतरे के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना कर रख लें। ब्रश करने के बाद इस पाउडर से दांतों पर हल्के हाथ से रोजाना मसाज करें। संतरे में कैल्शियम व विटामिन सी की मौजूदगी के कारण दांत मोती के जैसे चमकने लगते हैं।
  • रोजाना गाजर खाने से भी दांतों का पीलापन दूर हो जाता है। खाना खाने के बाद गाजर का सेवन करना चाहिए, इसमें मौजूद रेशे अच्छी तरह से सफाई कर देते हैं।
मुंह की साफ-सफाई

मसूड़ों की समस्या का घरेलू उपाय:-

  • शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो मसूड़ों की समस्या के लिए प्राकृतिक उपाय हैं। इसके लिए ब्रश करने के बाद आपको जहां दर्द या इंफेक्शन हो उस जगह पर शहद लगाएं। आप इसे पूरे मुंह में भी लगा सकते हैं। इससे मसूड़ों व मुंह के अन्य इंफेक्शन में लाभ होता है।
  • नींबू के रस से भी मसूड़ों की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मसूड़ों के इंफेक्शन को दूर करने में सहायता करते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन सी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है जो आपके मसूड़ों को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। आप नींबू के रस और नमक का पेस्ट बनाकर अपने दांतों पर लगाएं और कुछ समय तक इसे लगे रहने दें। इसके बाद गर्म पानी से गरारे कर लें।
  • एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो घाव को भरने में मदद करते हैं। यह मसूड़ों की समस्या को दूर करने में भी मदद करते है। इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण मसूड़ों की समस्या पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। आप सोने से पहले एलोवेरा मसूड़ों पर लगाएं और अपने मुंह में ही रहने दें ताकि पूरे मसूड़ों में फैलकर समस्या को दूर कर सके। इसके लिए आप एलोवेरा जूस से कुल्ला भी कर सकते हैं। इसके साथ ही दिन में दो बार 2 चम्मच एलोवेरा जूस पी भी सकते हैं।
मुंह की बदबू का उपचार

दोस्तो मुंह की साफ-सफाई से संबंधित जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके बताएं तथा पेज को फाॅलो, सब्सक्राइब, कमेंट तथा अपने दोस्तों में शेयर भी करें।

धन्यवाद!

Comments

Popular posts from this blog

बवासीर का उपचार

पुरुष गुप्त रोग (Venereal disease), शीघ्र पतन (Premature ejaculation), बलवर्धक (Amplifier), मर्दाना ताकत (Manly power), ताकत की खीर (Takat ki kheer), अधिक देर तक रुकने की विधि

बेस्ट फूड हैं ड्राई फ्रूट्स । मुनक्का, अंजीर, खजूर, अखरोट, बादाम

मर्दाना शक्ति बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय। Mardana shakti badhane ke liye gharelu upaye।

कायाकल्प करने वाले चुनिंदा आयुर्वेदिक टाॅनिक (Selective Ayurvedic Tonic to Rejuvenate)