जूस थेरेपी द्वारा शरीर में होने वाले लाभ और हानि । Advantages and disadvantages of body through juice therapy.

Image
Juice Therapy रस चिकित्सा जूस थेरेपी द्वारा शरीर में होने वाले लाभ और हानि । Advantages and disadvantages of body through juice therapy. जूस थेरेपी,  Juice therapy शरीर   के शुद्धिकरण, रोग मुक्ति और शक्ति स्फूर्ति व रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी के लिए जूस थेरेपी,  Juice therapy   बेजोड़ है। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में यह प्राकृतिक उपचार अपनाने से कायाकल्प हो जाता है। दोस्तो आइये जाने कुछ चुनिंदा फल-सब्जियों द्वारा जूस थेरेपी, Juice therapy  के वारे में और उनसे क्या-क्या लाभ और हानि हो सकती है कैसे इसका सेवन करें : फल-सब्जियों के रस (Juice) या रसाहार द्वारा चिकित्सा प्रायः सभी रोगों में उपयोगी हो सकती है। लेकिन इसका प्रयोग किस रूप में किसको करना चाहिए, इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य जुड़े होते हैं। रसों का प्रयोग कब करें और कब नहीं करना चाहिए यह भी जानना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि विभिन्न रसों के गुण धर्म जानना।        रस या Juice का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायी है यह तो सभी जानते हैं, लेकिन साथ ही यह भी जान...

घुटनों का दर्द, गठिया व चोट, मोच, सूजन का उपचार

घुटनों में दर्द क्यों होता है 

घुटने का दर्द किसी बीमारी की वजह से भी हो सकता है या इसके  अलावा दूसरी वजहों से भी हो सकता है. भारी भरकम कार्य करने से भी, या घुटनों का कम इस्तेमाल किए जाने पर, चोट, मोच या खिंचाव जैसी चोटें होने पर, तंग जगह में बैठने या लंबे समय तक घुटनों के बल पर बैठने से भी घुटनों में दर्द हो सकता है.


घुटनों के दर्द की उपचार विधि

1. प्रातःकाल मेथी दाना के बारीक चूर्ण की एक चम्मच की मात्रा से पानी के साथ फंकी लगाने से घुटनों का दर्द खत्म हो जाता है । बुढापे के कारण होने वाले घुटनों के दर्द मे यह विशेष उपयोगी है । दर्द के अलावा यह स्नायु रोग, बहुमूत्र, सूखा रोग व खून आदि की कमी में बहुत उपयोगी है ।
2. प्रातः भूखे पेट तीन-चार अखरोट की गिरी खाने से भी घुटनों का दर्द जाता रहता है ।
3. नारियल की गिरी खाते रहने से घुटनों का दर्द खत्म हो जाता है ।
4. अरण्ड के पत्ते और मेहंदी पीसकर लेप करने से घुटनों का दर्द दूर हो जाता है ।
5. सूखे आंवलों को कूट पीसकर दो गुनी मात्रा में गुड मिलाकर बडे मटर के आकार की गोलियां बनाकर रोजाना तीन गोलियां पानी के साथ लेने से घुटनों का दर्द ठीक हो जाता है ।

गठिया-
गठिया किसे कहते हैं,
यूरिक एसिड जब हड्डियों के जोडो़ में जमा हो जाता है तो वह गठिया का रूप धारण कर लेता है । यूरिक एसिड कई तरह के आहारों को इस्तेमाल करने से बनता है । रोगी के एक या एक से अधिक जोड़ों में दर्द, अकड़न या सूजन आ जाती है। इस रोग में जोड़ों में गांठें बन जाती हैं और सुइयां चुभने जैसी पीड़ा होती है, इसलिए इस रोग को गठिया कहते हैं । यह कई तरह का होती है, जैसे - गाउट, आस्टियो, रूमेटाइट एक्यूट आदि।

गठिया का उपचार


1. असगन्ध बूटी की जड और खांड बराबर लें तथा कूट पीसकर चूर्ण कर लें । प्रतिदिन दोनों समय पाँच ग्राम से दस ग्राम तक गर्म दूध के साथ सेवन करें । यह गठिया का अचूक इलाज है ।

2. अजवायन, गूगल, पाल कंगनी, काला दाना, चारों औषधियां बराबर मात्रा में लेकर कूट पीस लें तथा पानी मिलाकर चने के बराबर गोली बना लें । चार गोलियाँ दूध से लें । कुछ दिन में गठिया रोग से छुटकारा मिल जायेगा ।

चोट, मोच  और सूजन  का उपचार

उपचार विधि
1. किसी भी चोट के स्थान पर घी और कपूर बराबर मात्रा में मिलाकर बांधने से चोट की पीडा मिट जाती है तथा खून का बहना भी बन्द हो जायेगा,
2. जिस स्थान से खून बह रहा हो, वहाँ पर मिट्टी के तेल का फाहा रखने से खून का बहना तुरन्त बन्द हो जाता है ।

3. कटे हुए स्थान पर पिसी हुई हल्दी भर देने से खून का बहना तुरन्त बन्द हो जाता है ।

4. तेजपात को पीसकर लगाने से मोच ठीक हो जाती है ।
5. अनार के पत्ते पीसकर बाँधने से मोच की पीडा समाप्त हो जाती है ।

6. तिल और महुआ पीसकर बाँधने से हड्डी की मोच ठीक हो जाती है ।

7. ढाक की गोंद को पानी में घोलकर लेप करने से चोट की सूजन ठीक हो जाती है ।

दोस्तो यह आर्टिकल शेयर जरूर करें ताकि इस आर्टिकल में लिखी हुई विधियों को आजमाकर लाभ उठा सके ।

धन्यवाद!
                                                       
                                             

Comments

Popular posts from this blog

बवासीर का उपचार

पुरुष गुप्त रोग (Venereal disease), शीघ्र पतन (Premature ejaculation), बलवर्धक (Amplifier), मर्दाना ताकत (Manly power), ताकत की खीर (Takat ki kheer), अधिक देर तक रुकने की विधि

बेस्ट फूड हैं ड्राई फ्रूट्स । मुनक्का, अंजीर, खजूर, अखरोट, बादाम

मर्दाना शक्ति बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय। Mardana shakti badhane ke liye gharelu upaye।

कायाकल्प करने वाले चुनिंदा आयुर्वेदिक टाॅनिक (Selective Ayurvedic Tonic to Rejuvenate)